अमरोहा। दिव्यांग दिवस पर गुरुवार को विविध कार्यक्रम हुए। शैक्षिक संस्थाओं में दिव्यांगों के अधिकारों के संरक्षण की बात कही गई। इसके अलावा उन्हें समाज में समानता का अधिकार के बारे में बताया। कहा कि दिव्यांगजन हम लोगों के बीच हैं। इनके साथ बेहतर सलूक किया जाए। विकास भवन परिसर में 70 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटी गई। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है। इन लोगों को योजनाओं से लाभ दिलाए जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सरकार काम कर रही है। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाया है। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, डीपीआरओ वाचस्पति झा आदि रहे। शेमफोर्ड फ्युचरिस्टिक स्कूल में दिव्यांगों के प्रति सेवा भाव रखने की अपील की गई। इस दौरान विनय सिंह, उम्मैद सिंह, एकता सिंह, नितिन पोरवाल, पूनम पोरवाल, सुभाष शर्मा आदि रहे। नवादा ग्रामोद्योग विकास समिति की ओर से अली मोबीन मेमोरियल आईटीआई के हॉल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अली मकीन नकवी, फैजानुद्दीन सिद्दीकी, नरदेव सिंह, डीके पांडेय, विकार मेहंदी नकवी, जेहान अब्बास, मोहम्मद सलमान आदि रहे।