जर्मनी से लौटे भाई बहन को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। स्क्रीनिंग के बाद दोनों को चौदह दिनों के लिए सेंटर में भर्ती कर लिया गया है। भाई-बहन जिले के एक कस्बे के रहने वाले हैं। दोनों जर्मनी में पढ़ाई करते हैं।
जिले के एक कस्बे के भाई बहन जर्मनी में रहकर पढ़ाई करते हैं। बहन एमबीबीएस कर रही है, जबकि भाई साइंटिस्ट की पढ़ाई कर रहा है। दोनों शनिवार को जर्मनी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाई बहन की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद दोनों वहीं रोक लिया गया।
डाक्टरों की टीम ने चेकअप किया। इसके बाद दोनों को सेंटर में भर्ती कर लिया गया। जहां दोनों को चौदह दिनों तक रखा जाएगा। दोनों के मां बाप सऊदी अरब में रहते हैं। कस्बे में उनके रिश्तेदार रहते हैं।