फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की खौफ से पूरनपुर का नेजा मेला बंद

विज्ञापन
डिडौली के गांव पूरनपुर के नेजा मेला में दुकानदारों को खदेड़ने के बाद मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। कोरोना वायरस ही दहशत के चलते जिला प्रशासन ने पूरनपुर का नेजा मेला बंद करा दिया है। आयोजक भी प्रशासन के मानकों पर खरे नहीं उतर सके। कुछ लोग मेले में मीट की बिक्री करने लगे। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने अमल नहीं किया। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेले को बंद करा दिया गया है। तत्काल दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में वर्षों से नेजा मेले का आयोजन किया जाता रहा है। हर साल होली के बाद पहले मंगलवार को दो दिन मेले का आयोजन होता है। इस मेले में लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस फैलने की वजह से भीड़ एकत्र होने वाले आयोजनों पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन मेला आयोजकों के कहने पर प्रशासन ने एक दिन की अनुमति दी थी। इसमें भी जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों का हवाला दिया था। मंगलवार को मेला चल रहा था। तभी कुछ दुकानदारों ने मीट की बिक्री शुरू कर दी। पुलिस ने मीट की बिक्री रोकने को कहा। लेकिन वह नहीं माने। लिहाजा पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़कर भगा दिया। मेला आयोजक मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर पुलिस ने मेले को बंद करा दिया। तत्काल दुकान हटाकर भीड़ एकत्र नहीं करने की नसीहत दी। दोपहर बाद दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेले को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें