फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चौदह बूथों पर 1508 को लगेगा कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुरुवार को जिले के आठ अस्पतालों में टीकाकरण होगा। इन अस्पतालों में 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी पर कुल 1508 स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी मुकम्मल कर ली है। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक होगा। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया गुरुवार को टीकाकरण आठ अस्पतालों के 14 बूथों पर कराया जाएगा। जिसमें सरकारी, गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे। साथ ही 12 जनवरी को 11 बूथों पर 1131 को कोरोना बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

.16 जनवरी को टीका लगवाने वाले 371 स्वास्थ्य कर्मियों को 15 फरवरी को दूसरी डोज
.22 जनवरी को टीका लगवाने वाले 643 हेल्थ वर्कर्स को 19 फरवरी में लगेगी दूसरी डोज
.28 जनवरी को वैक्सीन लगवाने वाले 1356 स्वास्थ्य कर्मियों को 25 फरवरी में लगेगा टीका
.29 जनपरी को टीका लगवाने वाले 1136 स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी में दूसरा टीकाकरण
.04 फरवरी को टीका लगवाने वाले 1455 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर्स को 4 मार्च को लगेगी दूसरी डोज
.05 फरवरी को टीका लगवाने वाले 708 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर्स को 5 मार्च को लगेगा दूसरा टीका
आज इन अस्पतालों में होगा टीकाकरण
. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा
.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर
.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया
- डब्ल्यू टीएम हॉस्पिटल पत्तेहपुर माफी
.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर
.मुन्नी देवी अस्पताल अमरोहा
. जिला अस्पताल
. टीबी क्लीनिक जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें