फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर मारपीट, पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
हसनपुर के गंगाचोली मारपीट प्रकरण में कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे अधिवक्ता। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। कार्रवाई के लिए सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार देर शाम का है गांव में कुछ लोग ई रिक्शा में बैठकर जा रहे थे। आरोप है ई-रिक्शा का पहिया गांव निवासी सुभाष के पैर पर चढ़ गया। इसको लेकर कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग फिर बिगड़ गए। जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। जिसमें सुभाष बुरी तरह से घायल हो गया। उसके साथ उसका भाई मनवीर, पिता रामौतार को भी चोट है। दूसरे पक्ष के विजेंद्र व मनोज को भी चोट आई है। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। बुधवार शाम को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचे और मामले में कार्यवाही की मांग की। अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि सुभाष की तहरीर पर गांव निवासी वेदपाल, संजय, मनोज, विजेंदर और उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि दूसरे पक्ष के संजीव की तहरीर पर रामौतार, मनवीर, सुभाष और सो सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें