फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में 112 लोगों के नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा।/बछरायूं। धनौरा और बछरायूं का नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र कोरोना संक्रमण के मामले में जनपद में अव्वल होता जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित कई रोगी पाए जाने से लोगों में दहशत बढ़ रही है। क्षेत्र में रोजाना ही कोरोना संक्रमित रोगी पाए जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सबसे पहले कस्बा बछरायूं में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके बाद उसके परिवार के तीन और सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहां से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव शेरपुर, देवीपुरा, पपसरा बंगर, कमेलपुर, चुचैला कलां व नगरीय क्षेत्र में अभी तक 40 से अधिक कोरोना संक्रमित रोगी पाए जा चुके हैं। बीते तीन दिनों में नगर में ही कोरोना संक्रमण के चार केस मिल चुके हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 112 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। इनमें एक कोरोना संक्रमित बैंक कर्मी की गली में रहने वाले लोग भी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह का कहना है कि कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूूरी का सख्ती से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें