फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के डीसी के पिता और बेटा-बेटी सहित 17 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से बीएसए कार्यालय के डीसी के पिता, बेटा-बेटी सहित 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 555 हो गई है। जबकि 210 मरीज सक्रिय हो गए हैं। थोड़ी राहत इस बात की रही कि बुधवार को प्रतीक्षारत 590 सैंपलों का रिपोर्ट आई। इसमें 29 सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा सभी निगेटिव रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ लैब से 590 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 29 लोगों की सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 1296 लोगों ने जांच कराई है। इसमें बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक (डीसी) के पिता, बेटा-बेटी और भतीजा सहित 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों में मोहल्ला आवास-विकास में संक्रमित अधिवक्ता के संपर्क में आया युवक, मोहल्ला कटरा गुलाम अली मोहल्ले के दो लोग, पपसरा गांव निवासी बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति निजी लैब की जांच में पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार तक 24513 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 22412 का रिजल्ट आ चुका है। अब तक कुल 555 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 319 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। टोटल 210 मरीज एक्टिव चल रहे है। इसमें 155 मरीजों होम आइसोलेशन किए गए हैं। जबकि 31 मरीज वैंटेश्वर और 24 मरीज टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती रखे गए हैं। कुल 2101 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें