फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बैंककर्मी, बेसिक शिक्षा के अकाउंटेंट समेत 49 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पॉजिटिव केसों का सामने आना जारी है। शनिवार को 53 मरीजों के सामने आने के बाद रविवार को 49 नए पॉजिटिव केस मिले। इसमें पांच बैंककर्मी, बेसिक शिक्षा विभाग के अकाउंटेंड और स्कूल से जुड़े तीन लोग शामिल हैं। इसमें सरकारी लैब की जांच में 29 और 20 लोग एंटीजन टेस्ट में संक्रमित निकले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 452 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को लखनऊ और मेरठ लैब से कुल 819 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें मेरठ से आई रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में दो अमरोहा और दो गजरौला के शामिल है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग का अकाउंटेंट और एक युवती है। वहीं लखनऊ से आई रिपोर्ट में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें पांच बैंककर्मी और स्कूल से जुड़े तीन लोग शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 1569 एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। एक साथ 49 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन और कोविड हास्पिटल भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क वालों की सूची तैयार कर सैंपल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें