फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू नेट मशीन की जांच में पॉजिटिव निकली स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार से पीड़ित महिला स्वास्थ्य कर्मी ट्रू नेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसकी दो बार जांच कराई गई, दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। ये महिला स्वास्थ्य कर्मी दो जुलाई को नगर कोतवाली में लगे रक्तदान शिविर में शामिल हुई थी। जिसे लेकर स्वास्थ्य और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। फिलहॉल ब्लड बैंक को सैनिटाइज किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संपर्क में आने वालों लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी को पिछले तीन दिन से बुखार की शिकायत थी। वह अन्य स्टाफ के साथ दो जून को नगर कोतवाली में लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल हुई थी। शनिवार को वह ब्लड बैंक पहुंची। उसके स्वास्थ्य को देखते हुए जिला अस्पताल की ट्रू नेट मशीन से जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद दोबारा उसका टेस्ट कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके घर में होम क्वारंटीन कर दिया। इसके बाद ब्लड बैंक को सैनिटाइज कराया गया। वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मी का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
- अभी सस्पेक्टेड है। ट्रू नेट मशीन पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते ब्लड बैंक को सैनिटाइज किया जा रहा है। महिला स्वास्थ्य कर्मी का सैंपल लखनऊ लैब भेजा गया है। अगर लखनऊ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ रामनिवास, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें