अमरोहा। लखनऊ में प्रतीक्षारत चल रहे 410 सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को अमरोहा पहुंची। इसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में पॉजिटिव दामाद के संपर्क में रही उसकी सास, रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला छात्र और पिलखुआ की एक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर शामिल है। जबकि एक आशंकित का सैंपल सैंपल लिया जाएगा। बाकी 406 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। रिपोर्ट आने के बाद तीनों को वैंक्टेश्वरा के विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 141 हो गई है। फिलहाल जिले में 41 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 39 मरीजों का इलाज वैंक्टेश्वर हास्पिटल में चल रहा है। जबकि दो मरीज मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है।
जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सोमवार को आई 410 सैंपलों की रिपोर्ट में रूस से लौटा एमबीबीएस छात्र, पॉजिटिव के संपर्क में रही महिला और फैक्ट्री कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। तीनों को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक आशंकित मरीज को दोबारा सैंपल भेजा जाएगा। डा. मेघ सिंह, सीएमओ