फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी महिला निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। शुक्रवार को आई नौ सैंपलों की रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला दिल्ली से लौटी है। महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। रिपोर्ट आने के बाद महिला को श्री वैंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की एक महिला का पति दिल्ली में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। वह परिवार के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस बीच लॉकडाउन खुलने पर महिला अपनी दो साल की बच्ची और एक रिश्तेदार के साथ दिल्ली से सात जून को कार गांव पहुंची। इसके बाद वह बगैर चेकअप कराए घर पर रह रही थी। वह गांव स्थित अपनी रिश्तेदारियों में भी गई थी। ग्राम प्रधान के मुताबिक महिला को जुकाम खांसी की शिकायत थी और मुंह का स्वाद भी खराब था। नौ जून को महिला और उसकी पांच साल की बच्ची को हसनपुर सीएचसी भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया था। लखनऊ लैब में प्रतीक्षारत चल रहे 282 सैंपलों में से नौ की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें महिला को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जबकि उसके बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें