फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मचारी समेत 11 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
अमरोहा में कोरोना बचाव का टीका लगवाते हुए। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मचारी समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

- लापरवाही न बरतें, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में करें मदद
- जनपद में 72 केस हुए सक्रिय, तीन मरीज स्वस्थ्य हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शनिवार को फैक्टरी कर्मचारी सहित ग्यारह लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल 72 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि तीन मरीजों स्वस्थ होने पर होम क्वारंटीन से डिस्चार्ज किए गए हैं। इसमें 55 मरीज होम क्वारंटीन है। कुल दस मरीज गैर जनपद रेफर किए गए हैं। तीन मरीजों को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शनिवार 400 से अधिक आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 695 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 687 एंटीजन जांच की गई हैं। जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 326880 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 324917 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 320358 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 1963 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 4559 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 4437 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर:-
नए संक्रमित--------------11
कुल संक्रमित-------------4559
सक्रिय मरीज--------------72
ठीक हुए मरीज-------------03
कोरोना से मौत आज-------00
कोरोना से मौत कुल------- 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें