अमरोहा। कोरोना की चेन टूटती नजर आ रही है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के मात्र आठ मरीज मिले हैं। रविवार को भी राहत की खबर सामने आई। गर्भवती सहित तीन संक्रमित मिले हैं। जबकि 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अबतक 4075 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 90 केस एक्टिव चल रहे हैं।
रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 452 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1123 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पॉजिटिवों में गर्भवती शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कीि रविवार को जिलेभर में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4075 पहुंच गई है। कुल 90 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 516 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।