फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र-बेटी और प्राइवेट डॉक्टर सहित 26 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार को पिता-पुत्र-बेटी, प्राइवेट डॉक्टर और दो बच्चों सहित 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3283 पहुंच गई है। जबकि 198 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 128 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इसमें 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1163 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 13 लोग संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में पिता-पुत्र-बेटी, प्राइवेट डॉक्टर और दो बच्चों शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि बुधवार को जिलेभर में कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3283 पहुंच गई है। कुल 198 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 135617 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 2091 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 577 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें