फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कैशियर, सास-बहू और पुलिस कर्मी समेत 42 नए संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते पीएसी के जवान
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मी, सास-बहू, बैंक कैशियर और पुलिस कर्मी सहित 42 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2453 पहुंच गया है। जबकि 300 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने के बाद 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 453 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 30 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 423 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1347 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 12 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में धनौरा में सास और गर्भवती बहू, जोया सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी, बड़ा बाजार स्थित एक बैंक का कैसियर और गजरौला थाने के दो पुलिस कर्मी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में कोरोना के 42 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2453 हो गई है। कुल 300 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 99803 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1124 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 18 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें