फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी नहीं संभले तो लॉकडाउन जैसा होगा हर दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अभी हफ्ते दो दिन लॉकडाउन और एक दिन साप्ताहिक बंदी है। लेकिन अभी भी हम नहीं संभले तो हर दिन लॉकडाउन जैसा ही होगा। वजह कोरोना संक्रमित मरीजों को तेजी बढ़ना है। छह दिन में 67 नए पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शहर के 13 मोहल्ले हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन में हैं। कोट बाजार और सर्राफा बाजार बंद है। अगर ऐसे ही संक्रमित मरीज मिलते रहे तो कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते रहेंगे। ऐसे में बिना लॉकडाउन के ही लॉकडाउन जैसे हालात बन जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार तक सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जिले में 236 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं सात मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की रफ्तार का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले सौ संक्रमित मरीज 99 दिन में मिले। जबकि संक्रमित मरीजों का दूसरा शतक महज 23 दिन में लग गया। पिछले छह दिन में 67 मरीज समाने आ चुके हैं। लगातार बढ़ मरीजों के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में कंटेनमेंट जोन बढ़ रहे हैं। फिलहाल शहर के 13 मोहल्ले में कंटेनमेंट जोन में है। इसमें सात मोहल्ले रेड जोन में हैं। जबकि छह मोहल्ले ऑरेंज जोन में शामिल हैं। इन मोहल्लों को बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया गया। इन इलाकों में दुकानें नहीं खुल रही हैं। कंटेनमेंट जोन की जद में शहर का सर्राफा बाजार और कोट बाजार आ गए हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में दूसरे बाजार और मोहल्ले भी कंटेनमेंट जोन की जद में आ जाएंगे। इसके बाद बिना लॉकडाउन के लॉकडाउन जैसे हालात बन जाएंगे। ऐसे में अभी भी वक्त हैं। संभल जाए। सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
ये सात मोहल्ले रेड जोन में
- मोती नगर, पक्का बाग-कल्याणपुर रोड, शिव नगर-कल्याणपुर रोड, रामाशीषपुरम कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी, नौबत खाना, चाहगौरी
ये छह मोहल्ले ऑरेंज जोन में
- कोट, चौक, गश्तियान, नई बस्ती-बटवाल, तकिया मोती शाह, तकिया हुसैन शाह (कांठ रोड)
चौदह दिन में 95 संक्रमित मिले
अमरोहा। जिले में संक्रमितों के मिलने की रफ्तार दिनों दिन बढ़ने लगी है। तीस जून को जिले में संक्रमित मरीजों कुल संख्या 141 थी। वहीं चौदह जुलाई ये संख्या बढ़कर 236 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें