फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 घंटे घर में रहकर तोड़िए कोरोना की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना की जंग में जन सहभागिता की ही देन थी कि लॉकडाउन में संक्रमण का फैलाव नहीं हो सका। लेकिन साठ दिन चले अनलॉक के दौर में सोशल डिस्टेंस की सारी सीमाएं टूट गई। कोरोना पॉजिटिव की चेन बनने लगी। यही वजह है कि जिले का हर तीसरा कोरोना पॉजिटिव संक्रमण के चेन से जुड़ा है। जिले में 214 संक्रमितों में 70 मरीज क्लोज कांटेक्ट निकले है। ऐसे में 55 घंटे घर में रहकर कोरोना की चेन को तोड़िए। वरना कोरोना की रफ्तार में मरीजों की संख्या में अपना अमरोहा आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के आंकड़े देखे जाए तो सावधानी और लापरवाही को समझा जा सकता है। लॉकडाउन चार चरणों में लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। यही वजह रही कि पॉजिटिव केस कम रहे। चार चरणों में कुल 59 मरीज सामने आए। लेकिन बाकी 155 मरीज महज चालीस दिन में सामने आए है। ये मरीज अनलॉक वन और टू में सामने आए है। जब बाजार खुल गए थे। ऐसे में 55 घंटे के इस लॉकडाउन का पालन करें। घरों में रहे। सोशल डिस्टेंस का पालन करें ताकि कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के लॉकडाउन के आंकड़े
लॉकडाउन-------------कुल सैंपल--पॉजिटिव
प्रथम (21 दिन)---------126-------09
द्वितीय (18 दिन)--------646-------20
तृतीय (14 दिन)--------248-------04
चतुर्थ (13 दिन) -------334-------26
अनलॉक 1 (30 दिन)---4870------82
अनलॉक 2 (10 दिन)---2306------73
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें