फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शहर में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टु डोर घूमेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। अधिशासी अधिकारी अपने नगर में सफाई रखें। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चार जुलाई से विभिन्न मोहल्लों में डोर टू डोर भ्रमण करेंगे। खांसी, बुखार, जुकाम और अन्य बीमारियों की जांच करेंगे। टीम के लोग मास्क, ग्लब्स, सैनेटाइजर, थर्मामीटर जरूर अपने साथ रखें।
विज्ञापन

वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोगों की रोकथाम के आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाकर सर्वे किया करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा जागरूकता पैदा करना है। सीएमओ फील्ड की टीम को जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दें। बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ वाले लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं। ताकि कोविड 19 के लिए सैंपलिंग कराई जा सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि शुद्ध पेयजल के प्रयोग और मच्छरों के रोकथाम के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव करें। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था और नालियों की सफाई जरूर करा दें। जलभराव वाले जगहों पर चूने का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें