फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी में जॉब करने वाले दो युवक संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नोएडा में मोबाइल कंपनी में जॉब करने वाले दो और युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। गजरौला के क्वारंटीन सेंटर से दोनों को वेंक्टेश्वर के विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 143 हो गई है। वहीं बुधवार को तीन मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले दो युवक नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में जॉब करते हैं। तीन दिन पहले वह अमरोहा पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को गजरौला के संजीवनी हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया था। बुधवार को दोनों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों ने दोनों को वेंक्टेश्वर के विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया है। जिले में अब तक 6564 लोगों के सैंपल कराए गए हैं। इनमें से 5958 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। कुल 5826 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अब तक कुल 143 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 101 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी 40 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 38 मरीजों को इलाज वेंक्टेश्वर और दो मरीजों का इलाज टीएमयू मुरादाबाद में चल रहा है। इसके अलावा दो मरीज ऐसे हैं, जो दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए थे, उनका इलाज भी टीएमयू में चल रहा है। अभी 606 सैंपलों की रिपोर्ट लखनऊ लैब में प्रतीक्षारत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें