फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को बेहतर और समय से भोजन इलाज मिले, नोडल अफसर परखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार सतर्क है। रोकथाम के लिए नोडल अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जिले के नोडल अफसर हरिकेश चौरसिया को बनाया गया है। यह व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास के विशेष सचिव है। कमिश्नर को रोजाना की कार्रवाई से अवगत कराना है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद कोरोना के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत नए अफसरों की टीम जिले में भेजी गई है। कोविड हॉस्पिटल और इलाज के हालात की रिपोर्ट तैयार करेंगे। कमिश्नर की निगरानी में काम करेंगे। व्यवसायिक शिक्षा के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया को कोविड हॉस्पिटल का निरंतर भ्रमण करने को कहा गया है। वह हॉस्पिटल में चिकित्सकों की उपलब्धता, वार्डों और मरीजों के हालात का निरीक्षण करेंगे। इलाज की स्थिति और साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। इसके अलावा भोजन की क्वालिटी और समय से उपलब्धता की जांच करेंगे। मरीजों को कोई कठिनाई नहीं हो यह भी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में सर्विलांस टीम का गठन उनका सुचारु संचलन कराना है। नोडल अफसर को एम्बुलेंस को चालू हालत में रहने उसमें आवश्यक सुविधा और मरीजों को अपेक्षित समय में उपलब्धता आदि की जांच करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें