फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना विजेताओं पर पुष्ष वर्षा, 30 किया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय स्थित मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स से 30 कोरोना संक्रमित मरीज अपने घर लौट गए। कोरोना विजेताओं पर हास्पिटल स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही उपहार देकर विदा किया गया। स्वस्थ होकर लौटने वाले मरीजों में संभल के 22 और अमरोहा के आठ मरीज शामिल हैं। वहीं डीएम ने शासन को पत्र लिखकर हास्पिटल के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं वित्तीय सहायता की संस्तुति की है। विम्स मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल 30 मरीज अभी तक बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। दो सप्ताह पहले भर्ती अमरोहा और संभल के मरीजों के बेहतर उपचार और खानपान से रिपोर्ट निगेटिव आने पर गुरुवार को हॉस्पिटल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने इन कोरोना विजेताओ को उपहार एवं पुष्प वर्षा कर उनके घरों के लिए रवाना किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुधीर गिरि ने आने वाले सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आश्वस्त किया है कि हॉस्पिटल प्रबंधन उनके उपचार एवं खानपान में कोई भी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। डीएम उमेश मिश्र ने कोरोना के मरीजों की शत-प्रतिशत स्वस्थ रिकवरी पर विम्स प्रबंधन की पीठ थपथपाई। उन्होंने शासन को पत्र लिख हॉस्पिटल को जरूरी उपकरण एवं अन्य सहायता के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान पर कुलपति प्रो. पीके भारती, चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुशील शर्मा, सीएमओ डॉ. मेघ सिंह, प्रभारी डॉ. हरिदत्त नेमी, डॉ. अल्का सिंह, डॉ. स्मृति श्रीवास्तव, अरूण कुमार गोस्वामी, विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें