फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर मां-बेटी समेत तीन संक्रमित घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना पीड़ित बुुजुर्ग महिला की मौत के बाद संक्रमित पाई गई मां और उसकी दो वर्ष की बेटी कोरोना को हराकर घर लौट आई हैं। मुरादाबाद के टीएमयू में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को मां-बेटी समेत तीन मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। देर शाम एंबुलेंस कर्मियों ने मां-बेटी को उनके घर छोड़ा है। कोरोना को हराकर घर लौटीं मां-बेटी का मोहल्ले के लोगों ने फूलों से स्वागत किया। परिजनों में खुशी का माहौल है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार रह गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बुजुर्ग महिला मुरादाबाद के टीएमयू में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। 30 मई को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने महिला के परिवार के 32 सदस्यों को क्वारंटीन कराया था। सभी के सैंपल कराए गए थे। दो मई को आई रिपोर्ट में एक महिला और उसकी दो साल की बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। दोनों मां-बेटी को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने एंबुलेंस की मदद से मां-बेटी को घर भेज दिया है। कोरोना को हराकर घर पहुंची मां-बेटी को मोहल्ले के लोगों ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। महिला ने बताया कि कोरोना के नाम से भी डर लगता है। लेकिन सही समय पर इलाज मिला और स्वस्थ हो गई। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। अगर किसी को कोई लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बेझिझक इलाज कराएं। इसके अलावा तीसरे मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है। अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 29 हो गई है। जबकि चार मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें