फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित कारीगर के परिजनों समेत 46 लोगों का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुंबई से लौटे कांच कारीगर के संक्रमित पाए जाने के बाद सैंपल कलेक्शन में एक बार फिर तेजी आ गई है। शनिवार को कारीगर के परिवार के चार सदस्यों समेत 46 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें दूसरे राज्यों से मजदूरों की संख्या संख्या में 42 है। सैंपल लेने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक मुंबई में कांच कारीगर है। वह नौ मई की रात ट्रक से अपने गांव लौटा। 11 मई के युवक सैंपल कराया गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया। इसके बाद विभाग महाराष्ट्र और गुजरात समेत दूसरे राज्यों से आए मजदूरों की ट्रेवल हिस्ट्री जानने में जुट गया है। शनिवार को 46 लोगों को सैंपल लिया गया। इसमें संक्रमित कारीगर के परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। बाकी सभी दूसरे राज्यों से आए मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें