सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो चिकित्सकों समेत पांच स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक चिकित्सक का तीन साल का बेटा भी संक्रमित है। पांच स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मच गई है। टीकाकरण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक मेडिकल ऑफिसर, क्विक रिस्पांस टीम में शामिल एक चिकित्सक, एक वार्ड बॉय, एक एएनएम और नेत्र चिकित्सा में काम करने वाला स्वास्थ्य कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक चिकित्सक पहले भी दो बार संक्रमित हो चुका है। संवाद