फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! रामपुर से आया हूं, खांसी है क्वारंटीन कराइए

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली में शुक्रवार सुबह को एक युवक पहुंचा और बोला की साहब मुझे क्वारंटीन करा दीजिए। मैं रामपुर से आया हूं, मुझे खांसी की शिकायत है। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवक को चौदह दिन क्वारंटीन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव मनौटा निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पूर्व रामपुर से आया था। वहां एक कंपनी में काम करता था। मुझे अब खांसी की शिकायत है। इसलिए रात को मैं अपने घर भी नहीं गया। घर जाता तो बच्चे मेरे पास आते। इसलिए मैं रातभर मंदिर के पास एकांतवास में रहा। मुझे लगता है कि क्वारंटीन होना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने उसे सीएचसी भेज दिया। यहां चिकित्साधीक्षक डा.अमित बरू ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जिला अस्पताल भिजवाकर क्वारंटीन कराया। चिकित्सक का कहना है कि रोहित का स्वास्थ्य सही है। लेकिन व खांसी की शिकायत बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें