मंडी धनौरा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 78 साल की बुजुर्ग महिला व दो साल की बच्ची भी शामिल है। सभी कोरोना संक्रमित रोगियों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केे अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि रविवार को 170 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई थी। जांच में एक गांव निवासी छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 78 साल की एक बुजुर्ग महिला शामिल है। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। एक अन्य गांव में दो साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसको भी टीएमयू में भर्ती कराया गया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।