फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 18 प्लस के 821 लोगों ने लगवाया टीका, युवाओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसको लेकर युवाओं में फी उत्साह दिखा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद ही प्रतिरक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी प्रतिरक्षित किए जाने की मुहिम पहले की तरह चल रही है। कुल 1955 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 प्लस के 821 लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि 14 पत्रकार, 50 वकील व न्यायालय कर्मचारी और 50 बैंक कर्मचारियों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया मंगलवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा 18 से 44 साल तक आयु के सभी लाभार्थी को आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही टीका लगाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक सहित 8 बूथ बनाए गए हैं। एक दिन में सभी बूथों के पर 1955 का टीकाकरण किया गया है।
नहीं हुई कोई परेशानी
अमरोहा। टीका लगवाने के बाद बाइस वर्षीय रमन अरोरा मोहल्ला बटवाल ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाया है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराकर कोविड-19 का टीकाकरण जरूर लगवाएं। जिससे कि हम कोविड से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

कोविड -19 टीकाकरण पंजीयन यह करें
. टीकाकरण का पंजीकरण 18 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग के लिए मान्य होगा।
. पंजीकरण केवल ष्श2द्बठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ वेबसाइट पर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
. पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी को भी टैब या वेबसाइट में सामान्य टैब को पूरा करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद सिस्टम आपको अपने आधार कार्ड या कोई भी फोटो वाली आई.डी को अपलोड करने के लिए कहेगा जो अनिवार्य है।
विज्ञापन

. पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान प्रणाली निकटतम टीकाकरण केंद्र की मांग करेगी और प्रत्येक व्यक्ति अपनी मनपसंद टीकाकरण केंद्र का चयन कर सकेगा।
.पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको पंजीकरण संख्या और टीकाकरण केंद्र नाम के साथ तारीख और समय का संदेश प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें