फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 दिन में कोरोना का पहला सैकड़ा, 23 दिन में दूसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का दोहरा शतक लग गया। जिले में मरीजों की संख्या 212 पहुंच गई है। कोरोना का पहला शतक 99 दिनों में लगा। जबकि दूसरा शतक महज 23 में लग गया। अगर लोग अभी भी नहीं संभले और संक्रमितों की रफ्तार रही तो जुलाई में तिहरा शतक लगने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

मार्च में देश में कोरोना के केस सामने आने शुरू हुए। जिले में 12 मार्च को पहला कोरोना आशंकित मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशंकित मरीज की जांच कराई। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। 12 मार्च को शुरू हुआ सैंपल कलेक्शन का सिलसिला बदस्तूर 10 जुलाई तक जारी है। इस दौरान जिले में 212 संक्रमित मिल चुके हैं। शुरुआत में संक्रमित मरीजों के मिलने की रफ्तार सुस्त रही। सैंपल भी कम ही हुए। लेकिन अब रफ्तार में तेजी आ गई है। सैंपल भी बढ़ गए हैं। अब नतीजा आपके सामने है। 12 मार्च से 18 जून तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 101 थी। लेकिन 19 जून से 10 जुलाई तक मरीजों की संख्या 111 पहुंच गई। यानी जिले में पहले 100 पॉजिटिव केस 99 दिन में मिले। वहीं 111 पॉजिटिव केस महज 23 दिन में सामने आ गए। इसके पीछे लोगों की लापरवाही है। बाजार खुलने के बाद सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई। बिना मास्क लोग सड़कें पर निकले। अभी जुलाई के बीस दिन बाकी है। हालात यही रहे तो कोरोना का तिहरा शतक लगने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

अमरोहा में कोरोना का बढ़ता ग्राफ
- 12 मार्च से 18 जून तक 99 दिन में 101 पॉजिटिव केस
- 19 जून से 10 जुलाई तक 23 दिन में 111 पॉजिटिव केस
एक नजर आंकड़ों पर
- कुल संक्रमित मरीज: 212
- कुल डिस्चार्ज मरीज: 142
- कुल एक्टिव केस: 58
- कुल मौत: 05
- दूसरे जिले के संक्रमित मरीज: 07
- कुल सैंपल: 8530
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें