फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुपारी किलर जोगेंद्र उर्फ जोली ने बिजनौर व मां माया ने अमरोहा कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 16 May 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। दुष्यंत हत्याकांड में नामजद सुपारी किलर जोगेंद्र उर्फ जोली ने एनकाउंटर के डर से बृहस्पतिवार को एक पुराने मामले में बिजनौर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि दुष्यंत की साजिशकर्ता मां माया देवी ने अमरोहा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर सीधे कचहरी पहुंच गए। पुलिस मृतक दुष्यंत के पिता और छोटे भाई को पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
नौ मई की सुबह डिडौली क्षेत्र में शहबाजपुर और श्यामपुर गांव के बीच मध्य गंगा नहर में एक युवक का शव मिला था। शरीर पर चोटों और सिर पर गहरे घाव के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई थी। बाद में शव की पहचान गांव फरीदपुर निवासी दुष्यंत के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के पिता पीतम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर पिता पीतम सिंह और छोटे भाई संकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर दोनों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्यंत की मां माया देवी और संकित का दोस्त जोगेंद्र उर्फ जोली निवासी ढेला नंगला भी हत्या में शामिल थे। दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में मारपीट व गाली-गलौज करता था। परिवार उसके व्यवहार से लंबे समय से परेशान था। परिवार ने ही उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। लिहाजा आठ मई की रात रिश्तेदारी से लौटते समय दुष्यंत पर पेचकस और ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई और शव को सूखी पड़ी नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के लिए पांच लाख रुपये में जोगेंद्र उर्फ जोली सौदा तय हुआ था। घर के जेवर गिरवी रखकर संकित ने 55 हजार रुपये की रकम बयाने के तौर पर जोगेंद्र उर्फ जोली को दी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दुष्यंत के पिता पीतम सिंह और भाई संकित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोली ने एक पुराने मामले में बिजनौर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि माया देवी ने ने अमरोहा कोर्ट में सरेंडर किया है। अब दोनों को रिमांड पर लेकर हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें