गजरौला। गैस सिलिंडर लेेने के लिए भटक रहे उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। 10 से 15 किमी की दूरी तय कर सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं।
गैस सिलिंडर को लेकर करीब दो महीने पूर्व खासी किल्लत शुरू हुई। जो अभी भी जारी हैै। एचपी गैस एजेंसी और काजला गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से काजला गैस एजेंसी के कार्यालय पर उपभोक्ता लाइन में लग गए। करीब 10 बजे एजेंसी पर कर्मचारी आए। ओटीपी आदि लेकर गैस का वितरण शुरू किया गया। लाइन में लगे उपभोक्ताओं में शामिल धनौरी निवासी उपभोक्ता सोनू अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि वह उनका गांव करीब 12 किमी है। घर पर अकेली नहीं रुक रही थी। इसलिए साथ लेकर आए हैं। इसी तरह धनौरी के ही सोमवीर भी गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। उनका कहना था कि वह डेढ़ घंटे से लाइन में लगे हैं। कर्मचारी 9 बजे से ओटीपी आदि का काम शुरू कर दें तो भीषण गर्मी में लाइन में लगना न पड़े।