फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ग्रुप में लिखा- जो मैं करने जा रहा हूं... मुझे माफ करना, सिपाही ने की खुदकुशी, शव किया सुपुर्द ए खाक

Sun, 05 May 2024 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जोया(अमरोहा)

सार

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने वाले यूपी पुलिस के सिपाही तैयब खान उर्फ सोनू का शव उनके गांव पहुंचा। इसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। आत्महत्या करने से पहले सिपाही ने पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में इसके बारे में मैसेज किया था।
विज्ञापन
अमरोहा में सिपाही ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने वाले बागपत में तैनात कांस्टेबल तैयब खान उर्फ सोनू का शव शनिवार को गांव पहुंचा। जनाजे में तमाम ग्रामीण शामिल हुए। दोपहर में उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक सिपाही तैयब खान उर्फ सोनू जोया के मोहल्ला चौधरियान में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर शौकीन अहमद के बेटे थे। वर्ष 2015 बैच के तैयब खान की तैनाती बागपत में न्यायालय सुरक्षा में चल रही थी। तीसरे चरण के मतदान में सुरक्षा के लिहाज से उनकी ड्यूटी संभल जनपद में लगी थी।

जिला संभल अमरोहा से सटा हुआ है, इसलिए तैयब अपनी रवानगी कराने के बाद बुधवार को घर आ गए थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तैयब सर्विस राइफल के साथ घर से निकले। उसके बाद सिपाही अमरोहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर के यात्री बेंच पर जाकर बैठ गए थे।
विज्ञापन


यहीं पर उन्होंने अपने पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा, जो मैं करने जा रहा हूं, मुझे माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। इसके बाद तैयब ने अपनी सर्विस राइफल को जबड़े से सटकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार व एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया था। उधर, शनिवार को भी चर्चाएं रहीं कि परिवार से विवाद के चलते तैयब ने यह कदम उठाया। हालांकि, परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

एएसपी ने बताया कि शनिवार को दो डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। उधर, जीआरपी के चौकी प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि परिजनों ने मामले में किसी भी तरह की कार्रवाइ से इन्कार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें