फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिपाही पर अधिवक्ता के चार लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बसावन गंज निवासी अधिवक्ता सिकंदर अली की शिकायत पर आदमपुर थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद शकील अहमद के खिलाफ अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिपाही पर चार लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने का आरोप है। मामले में सीओ सदर पर भी अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता सिकंदर अली के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के पलवल निवासी मोहम्मद शकील अहमद वर्ष 2025 में नगर कोतवाली क्षेत्र की मछरट्टा चौकी पर तैनात था। इसी दौरान उसकी सिकंदर अली से जान-पहचान हुई। आरोप है कि शकील अहमद ने नौगावां सादात थाने में तैनात एक सिपाही की बहन की शादी में आर्थिक मदद का हवाला देते हुए चार लाख रुपये कुछ समय के लिए उधार मांगे थे। पीड़ित अधिवक्ता ने भरोसा करके शकील अहमद को रकम दे दी, लेकिन बाद में सिपाही का तबादला आदमपुर थाने में हो गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। सिकंदर अली ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि डीआईजी कार्यालय में शिकायत देने के दौरान सीओ सदर अभिषेक यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। इससे पहले भी सिपाही शकील अहमद पर एक अन्य अधिवक्ता लारेब अली ने डेढ़ लाख रुपये लेकर वापस नहीं करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अदालत के आदेश पर सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें