अमरोहा के बाजार से संदेश यात्रा निकालते शहर कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पोल खोल कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई। बुधवार को प्रदेश सचिव हसन आरिफ अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई संदेश यात्रा को लकड़ा चौराहा पर प्रदेश महामंत्री कमलेश सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
शहर के रज्जाक, नौबतखाना, शाही चबूतरा, तहसील, जट बाजार, बड़ा बाजार, गंज, कटरा, शफातपोता होते हुए पालिका चौराहा पर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। हसन आरिफ अंसारी ने मोदी पर देश की जनता को गुमराह कर गंगा जमुुनी तहजीब को खत्म करने का आरोप लगाया।
कहा केंद्र सरकार जनता पर आरएसएस की विचाराधारा थोपना चाहती है। कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर अली इमाम रिजवी, हरि सिंह मौर्य, हरीशवीर सिंह, अली हसनैन नकवी, चंदन नकवी, सीमा चौधरी, हाजी शबीह अहमद, मेराजुद्दीन, डा.चंद्रा, फरमान, डा.उस्मानी, कौसर, सईद खां, हबीब आदि मौजूद रहे।