फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांग्रेसियों ने निकाला वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा द्वारा हसनपुर नगर में वोट चोरी के विरोध में मार्च निकाला गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक निकाले गए वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन

मार्च के दौरान राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश संजीव आर्य व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के एकतरफा निर्णयों पर 14 बार आपत्तियां दर्ज किया जाना लोकतंत्र पर बड़ा सवालिया निशान है। अली मेहंदी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद से हटकर गिरफ्तार नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
निवर्तमान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को दबाना चाहती है। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि मतदाता सूची में धांधली और एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था से संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अली मेहंदी, पूर्व जिला अध्यक्ष तारीक मोहम्मद खान, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, शाहिद सिद्दीकी, सुखराज सिंह चौधरी, राजकुमार अरुण, फैज आलम राईनी, यासिर अंसारी, जयपाल सिंह जाटव, मयंक गुर्जर, हरिओम पुष्कर, शमसाद अली सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें