फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि देश को आज इंदिरा गांधी जैसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने विश्व पटल पर भारत का सिर ऊंचा रखा और एकता व अखंडता के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने इंदिरा गांधी के कथन को याद किया कि उनके लहू का एक-एक कतरा हिंदुस्तान के काम आएगा और देश नहीं टूटना चाहिए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. अहमद मुर्तजा, शमशाद अली सैफी, हरिओम पुष्कर, शहाबुद्दीन सैफी, हर स्वरूप सिंह प्रधान, नफीस अहमद, डॉ. फैजान, इंतजार मेहंदी नकवी, लाल सिंह सैनी, दीपक गौतम, मनोज कटारिया और साकिर मसूदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें