फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बदला अमरोहा में अपना प्रत्याशी, राशिद अल्वी की जगह सचिन चौधरी लड़ेंगे चुनाव

Tue, 26 Mar 2019 02:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति - फोटो : ANI
विज्ञापन

दो दिन पहले अमरोहा से घोषति प्रत्याशी को कांग्रेस ने बदल दिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी की जगह समाज सेवी सचिन चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि रविवार की रात ही पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशी बदले जाने का इशारा कर दिया था।

विज्ञापन


प्रत्याशी बदले जाने की सियासी गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। शनिवार की देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कि थी। सूची में अमरोहा से पूर्व सांसद राशिद अल्वी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए थे। लेकिन, रविवार की रात हाईकमान की ओर से पार्टी प्रत्याशी को लेकर अभी प्रचार प्रसार न करने की बता कही गई। 

इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार के बदले जाने की चर्चाएं शुरू हो गई। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर प्रत्याशी बदले जाने के पोस्ट होने लगे। सोमवार दोपहर पार्टी ने राशिद अल्वी की जगह सचिन चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर चर्चाओं को सही साबित कर दिया। मंगलवार को सचिन चौधरी अपना नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया है। अब राशिद अल्वी की जगह सचिन चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी मुख्यालय से सूचना आ गई है। 
सुखराज सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें