अमरोहा। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगों को लेकर किसानों के साथ कांग्रेस खुल कर आ गई है। कांग्रेस जिले में चारों तहसील क्षेत्रों के गांव में किसान पंचायत करेगी। यह सिलसिला 14 फरवरी से शुरु होगा। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि 14 फरवरी को हसनपुर के ढबारसी में किसान पंचायत होगी। इसके बाद अमरोहा के पतेई खालसा में 16 फरवरी को आयोजित है। उन्होंने बताया कि धनौरा तहसील के डींगरा पारा में 18 फरवरी को किसान पंचायत है इसके अलावा नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के कताई मिल देहरा में 21 फरवरी को किसान पंचायत होगी।