अमरोहा। दिव्यांगजनों का चिन्हांकन और उपकरण वितरण सोमवार को हुआ। मेडिकल टीम के परीक्षण के बाद नौ लोगों को कृत्रिम पैर मिला। इसके बाद यह लोग अपने पैरों के सहारे घर को गए। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए दिव्यांगजनों का कृत्रिम उपकरण दिया जा रहा है। मेडिकल टीम ऐसे लोगों का चिन्हांकन कर रही है। यह शिविर 11 फरवरी तक आयोजित है।