फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया को फिर से पुलिस ने उनके आवास पर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। रविवार को भाजपा नेताओं का पुतला फूंकने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि 21 फरवरी को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। इसके विरोध में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश आह्वान पर पुतला दहन करने वालों के विरुद्ध विधि कार्रवाई करने की मांग को लेकर अमरोहा गांधी मूर्ति पर एकत्र होकर भाजपा के नेताओं का पुतला दहन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जुल्म और न्याय का डटकर मुकाबला करेंगे। देश की जनता पर जुल्म नहीं होने देंगे। समय आने पर प्रत्येक जुल्म का हिसाब बराबर करेंगे। अमेरिका के दबाव में ऐसे समझौते हो रहे हैं, जो देश हित में नहीं है, प्रधानमंत्री समझौता वादी हैं। प्रधानमंत्री ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं। अब धर्म गुरु शंकराचार्य के विरुद्ध भी साजिश करके नीचता की सारी हदें पार की जा रही हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें