फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई

विज्ञापन
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
मंडी धनौरा। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोत्तरी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांग्रेसियों ने गैस का सिलिंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार पूरी तरह जन व किसान विरोधी है। केंद्र सरकार रोजाना डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर रही है। जनता पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। महंगाई की मार से देश के व्यापारी, किसान, मजदूर व मध्यम वर्ग सभी परेशान हैं। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अफसर अली वारसी, एमपी शर्मा, खुर्रम चौधरी, मानव त्यागी, तालिब कादरी, जयपाल सिंह, नदीम मलिक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें