इस दौरान लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में पोल खोल संदेश यात्रा की शुरूआत नगर पंचायत जोया से हुई। हरियाना, सौनोली, पूरनपुर, पतेई खालसा, डिडौली, सिनौरा, बरखेड़ा, फैजगंज, होते हुए पतेई खालसा में संपन्न हुई। इस दौरान बताया गया कि खाद्य सुरक्षा योजना कांग्रेस की यूपीए सरकार ने शुरू की थी। इसके तहत 35 किलोग्राम अनाज गेहूं-चावल आदि मात्र सात रुपये में जनता में वितरित होना है। परंतु यह कानून यूपी में लागू होने के बाद भी जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। संदेश यात्रा में चौधरी सुखराज सिंह के साथ डा. सिराजुद्दीन हाशमी, खुश्तर मिर्जा, हसीन हुसैन, मौहम्मद मुनाजिब, चंद्र पाल सिंह मौर्य. फैज आलम रायनी, मुजफ्फर अली सैफी, विजेंद्र शर्मा. डा. एनएस भारती, सरदार इंद्र सिंह, हिम्मू खां. मौहम्मद जीशान, रईस इदरीशी, गौरव चौधरी, नाजिम सैफी, खलीक उज्जमा, जीलानी पाशा, सुभाष पोषवाल आदि मौजूद रहे।