फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का किसान पंचायत तहसील क्षेत्र के गांवों में 10 से0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगों को लेकर किसानों के साथ राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस ने तहसील क्षेत्र के गांवों में किसान पंचायत शुरू करेगी। अब 10 से 21 फरवरी के बीच जिले के तहसील क्षेत्र के गांवों में विरोध जताएंगे। तहसील क्षेत्र के गांव और तारीख का चयन करने के लिए पदाधिकारी माथापच्ची में जुटे हैं। जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। किसान अब अपने हक के लिए आ गया है। वह रविवार को बुढनपुर स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरूसे कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से किसान सड़क पर है। किसान के आय बढ़ाने का दावा करने वाली सरकार उनसे बात नहीं कर रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार खुद को जनता का समर्थक बता रही है। सरकार की नीति से किसान गुलाम बन जाएगा। इसके चलते वह विरोध कर रहा है। एमएसपी की गारंटी देने के बजाय आनाकानी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अकरम, मोहमद रिजवान, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद अनवर, सुहेब वारसी, शमून पाशा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें