फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे खोलेगा विकास के नए रास्ते : सीएम योगी

विज्ञापन
अमरोहा एनआईसी में मुख्यमंत्री की वीसी में मौजूद माननीय और अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे बनने से विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। जिले के विभिन्न परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए। कहा कि जिस कार्यदायी संस्था के पास मैनपॉवर नहीं हो उसे काम नहीं दिया जाए। पेयजल पुनर्गठन योजना के बारे में कहा कि अविलंब काम को पूरा कराया जाए। जल जीवन मिशन के बारे में बताया गया कि घर घर योजना के तहत 17,004 कनेक्शन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएम शुक्रवार की शाम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले के विकास के बारे में सभी पहलुओं पर चर्चा की। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि अमरोहा-बिजनौर में गंगा नदी के बायें किनारे ग्राम शेरपुर से ग्राम ठेठ तक 33.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत थी, जिसमें 23.36 करोड़ का व्यय कर दिया गया है और 66 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। पीएम आवास योजना में पात्रता पर ध्यान देने को कहा है। विधायक राजीव तरारा ने चकनवाला और शीशोवाली गांव के मध्य वाह नदी पर पुल निर्माण की मांग की। तटबंध शेरपुर से पपसरा तक के निर्माण को कहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव भेजने को कहा। विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने हसनपुर व गजरौला चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की। ब्रजघाट मौहम्मदाबाद से हरिबाबा बांध तक मार्ग का चौड़ीकरण की मांग पर प्रस्ताव भेजने को कहा गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री विजय कश्यप, एसपी डॉ. विपिन ताडा, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें