फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली मिलन समारोह में जमकर बरसा रंग

विज्ञापन
धनौरा में होली मिलन समारोह में मौजूद लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की ओर से सोमवार की दोपहर बाद बालाजी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। लोगों ने एक-दूसरे के रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर होली का त्योहार मनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव व उमंग का त्योहार है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है। जिसमें सभी लोग एक ही रंग रूप में हो जाते हैं। लोगों ने कविताओं व गीतों से माहौल होलीमय कर दिया।
होली के फिल्मी गीतों पर युवा जमकर थिरके। इस मौके पर कमल अग्रवाल, जागेश अग्रवाल, हेमंत सारस्वत, आशु सिंहल, कपिल अग्रवाल, दुजेंद्र सिंह कोकी, इंद्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह, कीरत सिंह, पवन गुप्ता, मुकेश चंद, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें