फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शीतलहर का प्रकोप शुरू, तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

Sun, 15 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

शीतलहर के बीच तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह से ही शीतलहर चलती रही। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर तीन पर पहुंच गया। ऐसे में दोपहर के समय धूप भी बेअसर रही। शाम को ठंड में इजाफा हो गया। गलन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटी।
दिसंबर माह का दूसरे सप्ताह बीतने के साथ ही ठंड बेकाबू होने लगी है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। सुबह को तो घरों से बाहर निकला मुश्किल हो रहा है। दिन बढ़ने के साथ धूप तो निकल रही है, लेकिन सर्द हवा के बीच धूप का असर कम होता नजर आ रहा है। शाम होते ही गलन और अधिक बढ़ रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा था, वहीं शनिवार को तीन डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में भी सर्द हवा परेशान करती रही। शाम को अचानक गलन और अधिक बढ़ गई। दोपहर में लोग कई जगह धूप सेंकते नजर आए तो बाइक व अन्य दुपहिया वाहनों पर लोग गर्म कपड़े लपेट कर निकले। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। शीत लहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें