फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों के आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन हो  

Fri, 15 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा नौगावां सादात में पंजैतनी गेट का लोकार्पण करते सीएम अखलेश यादव और साथ में मौलाना जावेद आब्दी, विधायक अशफाक अली खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगावां सादात/अमरोहा।  मुस्लिमों के आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए। यह काम केंद्र सरकार ही कर सकती है। हम प्रदेश की योजनाओं में मुस्लिमों को 20 फीसदी लाभ दे रहे हैं। साथ ही चाहते हैं कि आबादी के हिसाब से सबको आरक्षण का लाभ मिले। यह बातें बृहस्पतिवार को नौगावां सादात में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी के भाई सिराज आब्दी के दावत-ए-वलीमा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे हेलीपैड पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। 

 राजभवन और कैबिनेट मंत्री आजम खां के बीच टकराव से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि, मेरे राज्यपाल से अच्छे संबंध हैं। जल्द ही आजम खां और राज्यपाल के बीच की गलफहमियां दूर कराकर दोनों के संबंध सुधरवा दूंगा। इस दौरान सीएम ने अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले कि, चार साल में हमने अपने सभी वादे पूरे कर दिए हैं। किसानों को सिंचाई, बीमा की सुविधाएं दी हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने बसपा और भाजपा पर निशाना भी साधा। कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथी की मूर्तियों पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए। इससे विकास नहीं होता। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन के वादे पर भी तंज कसा। कहा कि, कहां आए अच्छे दिन। जनता भाजपा-बसपा को समझ चुकी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें