फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर रोडवेज बस ने कक्षा दो की छात्रा को कुचला, मौत

Fri, 29 Dec 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /जोया। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
उत्तराखंड काशीपुर डिपो की बस से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों हाईवे पार कर रही थीं। बस को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक मौका देखकर भाग निकला। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी डीसीएम चालक इरशाद की आठ वर्षीय बेटी फिजा अपनी सहेली सोफिया पुत्री नौशाद के साथ गुरुवार की शाम करीब छह बजे नेशनल हाईवे को पार कर रही थी। अचानक मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही काशीपुर डिपो की बस ने उसको रौंद दिया। चपेट में आने से सोफिया बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने लगा। जोया चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर बस पकड़ ली। चालक चकमा देकर भाग गया।
बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। दुर्घटना का पता चलते ही दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने फिजा को मृत घोषित कर दिया। उसकी सहेली का इलाज चल रहा है। मृतका गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। बस कोतवाली भिजवाई गई है। लाश का पीएम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें