फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क पार करते समय कक्षा चार के छात्र की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सड़क पार करते समय हादसे में कक्षा 4 के छात्र अब्दुल समद(9) की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी अनवर मलिक का बेटा अब्दुल सोमवार शाम संभर हसनपुर मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान उझारी की ओर जा रही तेज कार ने साथ में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन नगर के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि समद की मां 15 मार्च को परिवार में होने वाले शादी समारोह की तैयारियों में लगी हुई थी। हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। समद 8 भाई बहनों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें