फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो साल पुराने सिलेबस से बना दिया कक्षा दो का हिंदी का पेपर, बच्चे उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र तैयार करने की लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार को पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी की परीक्षा में दो साल पुराने पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे गए। जबकि इस दौरान सिलेबस बदल चुका है। विद्यार्थियों को कक्षा में जो पढ़ाया गया, उससे संबंधित सवाल प्रश्नपत्र में नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर शिक्षकों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रश्नपत्र तैयार करने से पहले पाठ्यक्रम का मिलान तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार कक्षा दो का हिंदी का प्रश्नपत्र बुढ़नपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के माध्यम से तैयार कराया गया था। नाम न छापने की शर्त पर एक शिक्षक ने बताया कि प्रश्नपत्र में ऐसे सवाल शामिल किए गए हैं, जो दो साल पहले लागू पाठ्यक्रम का हिस्सा थे। इसके बाद पाठ्यक्रम में बदलाव हो चुका है।
वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया गया है। ऐसे में परीक्षा में पुराने सिलेबस से सवाल आने पर बच्चे असमंजस में पड़ गए। शिक्षकों ने प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहली पाली में कक्षा दो में हिंदी और कक्षा तीन से आठ तक अंग्रेजी का पेपर हुआ। दूसरी पाली में कक्षा दो की परीक्षा नहीं थी, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने कला एवं संगीत की परीक्षा दी।
परीक्षा के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल 102289 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 1760 विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को परीक्षा नहीं दी। लगातार विद्यार्थियों की अनुपस्थित का मुख्य कारण तिगरी मेला भी है। वहीं, पुराने पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र तैयार होने का मामला परीक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।

सभी विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित विषय के प्रवक्ताओं के माध्यम से तैयार कराए जाते हैं। कक्षा दो का हिंदी का पेपर किसने तैयार किया था और कहां चूक हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। बदले हुए पाठ्यक्रम के संबंध में बीएसए कार्यालय से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले को दिखवाया जाएगा।

- रमाशंकर, परीक्षा प्रभारी, डायट


सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र हमारी ओर से भेजे गए हैं। इन्हें डायट में तैयार कराया गया था। प्रश्नपत्र पुराने सिलेबस से तैयार होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसी कोई समस्या थी तो शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

-प्रशांत कुमार, जिला समन्वयक शिक्षा अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें