फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट : हसनपुर के मंगरौला समेत तीन गांवाें में रहेंगी पुरानी दरें

Wed, 01 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। दरों की प्रस्तावित सूची भी जारी कर दी गई है। आपत्तियां भी दर्ज कर ली गई हैं। सर्किल रेट की दरें बढ़ने के साथ ही जमीनों खरीद फरोख्त महंगी हो जाएगी लेकिन हसनपुर के मंगरौला समेत तीन गांवों में सर्किल रेट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां पुरानी दरों को ही प्रस्तावित रखा गया है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सबसे कम लगभग 15 फीसदी दरों को ही बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

साल-दर-साल हो रहे विकास को देखते हुए जिले में सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाता है। रजिस्ट्री के समय सर्किल रेट के अनुसार की स्टांप शुल्क जमा कराना होता है। शहरी इलाकों, कॉलोनियां व ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास के लिए सर्वे के आधार पर सर्किल रेट की दरें तय की गई थी। पिछले बुधवार को एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने जिले में सर्किल रेट बढ़ाए जाने की प्रस्तावित सूची जारी की थी।
इस पर 29 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। कृषि भूमि के लिए 15 से 20 व आवासीय व व्यवसायिक जमीन के लिए 20 से 30 फीसदी स्टांप शुल्क की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था। फिलहाल आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद नई सूची को लागू कर दिया जाएगा। सर्किल रेट की नई दरों का प्रभाव विकसित जगहों पर अधिक पड़ेगा जबकि विकासशील क्षेत्रों में दरें कम रखी गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो हसनपुर के तीन गांव में पुरानी दरें ही प्रभारी रखने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

हसनपुर से रहरा मार्ग पर सड़क के दोनों और मंगरौला, मंगरौली व गंगवार में अकृषक भूमि के लिए पहले जहां छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दरें निर्धारित थी जबकि वाणिज्यिक भूमि की खरीद के लिए नौ हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दरों का निर्धारण था। नई दरों के तहत इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।


नौगांवा के कई गांवों में दस हजार से कम का सर्किल रेट
नौगांवा सादात में अमरोहा कांठ रोड पर छावी में पहले छह हजार रुपये का सर्किल रेट था जिसे अब 7500 रुपये करने का प्रस्ताव है। कोठी खिदमतपुर में 7200 की जगह नौ हजार व याहियापुर, मखदूमपुर, बादशाहपुर व पीलाकुंड में 7200 की जगह अब नौ हजार रुपये का सर्किल रेट रखा गया है।
-

प्रस्तावित सर्किल रेट पर आईं 10 आपत्तियां
सर्किल रेट की दरों को प्रभावी किए जाने की प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू की गई थी जिसमें सर्किल रेट की नई दरों को जारी करते हुए आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्ति व सुझाव दिए जाने के लिए 29 सितंबर तक का समय रखा गया था जिसके तहत अलग-अलग कार्यालयों में कुल 10 आपत्तियां दर्ज कराईं गईं। इनका निस्तारण किए जाने के बाद अब नई दरों को कभी भी लागू किया जा सकता है। सबसे अधिक पांच आपत्ति व सुझाव अमरोहा सदर तहसील से व तीन हसनपुर व एक-एक नौगांवा सादात व मंडी धनौरा में दर्ज किए गए हैं। एडीएम एफआर गरिमा सिंह ने बताया कि आपत्तिकर्ता तीन नंबर को शाम चार बजे उनके कार्यालय आपत्तियों के संबंध में अपना पक्ष भी रख सकते है।

सर्किल रेट की नई दरों को प्रभावी करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। सभी तहसीलों से कुल दस आपत्तियां व सुझाव मिले हैं। जिनका निस्तारण होने के बाद नई दरों को लागू किया जाएगा।- अनूप कुमार सिन्हा, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें